खबर शेयर करें 👉

मुक्तेश्वर ।  सोसायटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन एसएमडीसी द्वारा वन पंचायत लेटीबूंगा मुक्तेश्वर में भूमि संरक्षण वन विभाग, शोध निदेशालय कुमाऊं विश्वविद्यालय तथा लेटीबूंगा के महिला दलों के सहयोग से  हरेला महोत्सव के तहत 200 पौंधे लगाए गए ।

इस अवसर पर एसएमडीसी की महासचिव डॉ. श्रुति साह ने कहा कि जंगल मानव जीवन का आधार है तथा हर व्यक्ति को हरेले पर पौधारोपण करना चाहिए। निदेशक शोध प्रो. ललित तिवारी ने कहा के वन पूरी प्रकृति को संतुलित करते है । सांसों को बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है । वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी ने जैव विविधता व वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

पौधारोपण में काफल ,बांज ,उतीस ,देवदार , बमौर,कॉल ,पदम ,नींबू आदि के पौधे रोपे गए।  जिसमें क्षेत्रवासियों ने पूर्ण सहयोग किया । पौधे प्रभागीय वन अधिकारी शिव राज चंद्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए ।पौधारोपण में प्रो. ललित तिवारी ,डॉ. श्रुति साह ,नवीन चंद्र जोशी , गोविंद आर्य , डॉ. बीना तिवारी फुलारा ,डॉ. भावना तिवारी कर्नाटक , डॉ. कृष्ण, डॉ. नवीन पांडे ,डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. ज्योत्सना , सरपंच गीता ,सरपंच गणेश सिंह ,भगवती ,दीपा ,कमला, दीप्ति ,हेमा ,भरत सहित 50 लोगों ने प्रतिभाग कर प्रकृति के प्रति अपना योगदान किया ।

You missed

You cannot copy content of this page