खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा शारदा संघ भवन में आयोजित 22वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार की सुबह शारदा संघ नैनीताल के सचिव घनश्याम लाल साह और विशिष्ट अतिथि हरवंश सिंह एस पी सिटी हल्द्वानी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में 93 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शाम तक पांच चक्रों के मुकाबले हो चुके थे और विशाल वैदिक और सूर्यकांत वर्मा 5अंकों से बढ़त बनाए हुए हैं। भव्य अरोड़ा,चेतन कांडपाल 4.5अंकों के साथ दूसरे पायदान पर अमित ढूंडियाल, अनिरुद्ध सिलेट, गोपाल कृष्ण माहेश्वरी, दीपक धामी,गब्बर,नकुल चौधरी,विजय चौहान, वेद प्रकाश, ललित सिंह लमकोटी 4अंको के साथ दौड़ में बने हुए हैं। प्रतियोगिता में आर्बिटर का दायित्व नीरज साह,शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी निभा रहे हैं।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

हाईकोर्ट के एडवोकेट डी के जोशी ,  आयोजक ईश्वर तिवारी, एडवोकेट विश्वकेतु वैद्य आयोजन को सफल बनाने में जूटे हुये हैं। इस मौके पर जुबेर सिद्धिकी, विकास मरदान,रवि सिंघल प्रबंधक गांधी नगर पब्लिक स्कूल मुरादाबाद, फैजल, विभोर भट्ट समेत काफी संख्या में शतरंज प्रेमी व अभिभावक मौजूद रहें।

You missed

You cannot copy content of this page