खबर शेयर करें 👉

सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज पर्व मनाया जाता है।

इस बार दिनांक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को हरियाली तीज व्रत मनाया जाएगा। इस दिन रात्रि 10:42 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन मघा नामक नक्षत्र शाम 4:23 बजे तक है। तैतिल नामक करण प्रातः 10:37 बजे तक है।यदि इस दिन चंद्रमा की स्थिति जानें तो इस दिन चंद्र देव पूर्ण रुपेण सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। जो शाम 4:30 से प्रारंभ होकर 28 जुलाई को प्रातः 5:40 तक रहेगा।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

 

हरियाली तीज का व्रत भगवान भोलेनाथ (शिव) और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत मुख्य रूप से माता पार्वती की भगवान शिव को पति के रूप में पाने की तपस्या और समर्पण की याद में मनाया जाता है।हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए किया था।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में सरकार ने दिया जबाव,

यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं ।हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है।

माता पार्वती को सुहाग का सामान (जैसे हरी चूड़ियां, मेहंदी, सिंदूर आदि) अर्पित किया जाता है
हरियाली तीज पर हरी चूड़ियां,हरी साड़ी पहनना शुभ माना जाता है।

आचार्य पंडित प्रकाश जोशी।

You cannot copy content of this page