खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे मल्लीताल बाजार निवासी एक वारंटी को गिरफ्तार किया है ।

   फरार अभियुक्त गणों  के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल के निर्देशन में  उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल ब्रजमोहन व राकेश जोशी ने गैर जमानती वारंट की तामिली के क्रम में वारंटी अभियुक्त नवीन वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा निवासी जय लाल साह बाजार मल्लीताल नैनीताल जो कि विगत कई वर्षों से लगातार फरार चल रहा था को अंतर्गत धारा 138 एन आई एक्ट में गिरफ्तार किया गया है । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page