खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो द्वारा शनिवार को हाइकोर्ट परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया ।
  इस अभियान में एन एस एस स्वयं सेवियों ने इस क्षेत्र में उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों को काटा तथा प्लास्टिक के कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला।
इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण सती, मीनाक्षी बिष्ट, डॉ. रेनू बिष्ट, कु. निशा आदि शिक्षको ने सहयोग किया ।

You cannot copy content of this page