खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मंगलवार की रात कालाढुंगी थाने के बैलपड़ाव चौकी में एक युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है । पुलिस अधीक्षक यातायात व क्राइम डॉ0 जगदीश भट्ट ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका आमना 19 वर्ष पुत्री रुस्तम का निकाह डेढ़ साल पहले गेबुआ निवासी रियासत अली 20 वर्ष, के साथ हुआ था । किंतु गौना नहीं हुआ था । इस कारण दोनों अलग अलग रहते थे ।  विगत दिवस वह लड़की के गांव लुनिया खत्ता अपने मामा के घर आया था । उसे शक था कि उसकी पत्नी आमना के सम्बंध उसके रिश्ते के भाई के साथ हैं । उसने एक दिन दोनों को बिस्तर में एक साथ देखा भी था । विगत रात्रि उसने आमना को व्हाट्सएप चैट के जरिये घर से बाहर बुलाया और उसने अपनी पत्नी के दूसरे युवक के साथ सम्बन्धों के बारे में पूछा तो दोनों में झगड़ा हो गया और तैश में आकर रियासत ने आमना के दुपट्टे से ही गला घोंट दिया और मामा के घर चले गया । रात्रि में ही लड़की की माँ ने अपनी पुत्री को बाहर बेसुध देखा और पुलिस को सूचना दी । इस मामले में मृतका के दादा गुलाम नबी ने कालाढुंगी थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो उसने सब सच उगल दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page