खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  कुमाऊं विश्वविद्यालय एमएड की छात्राओं ने महिला शिक्षा जागरूकता को लेकर नगर में रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर महिला को समाज में बराबरी का हक देने का संदेश दिया।
बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय एमएड की दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के ग्रुप ने तल्लीताल कृष्णापुर से मल्लीताल तक रैली निकाली। हाथों में पोस्टर बैनर लिए छात्राओं ने महिला शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। जिसके बाद छात्राओं ने मल्लीताल पंत पार्क में नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं को समाज में बराबरी का हक देने  और शिक्षा से ही महिलाओं की पदोन्नति होने की बातें की। इस दौरान डॉ हेमा मेहरा, खिला, सोनम, रानी देवी, अनीता पूजा राणा, कला कोरंगा, अंकिता, योगेश, रामकृष्ण समेत तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित थे
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page