खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को अपरान्ह भीमताल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई । जिससे नाले उफ़न आये और सड़कों में पानी जमा हो गया । बारिश का पानी कई घरों में भी घुस गया ।जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

सबसे अधिक नुकसान उप निदेशक मत्स्य कार्यालय में हुआ है । इस कार्यालय में करीब चार फीट तक पानी भर गया । जिससे कार्यालय में रखा फर्नीचर भीग गया है और कमरों में कीचड़ जमा हो गई है । कार्यालय के बाहर खड़ी मोटर साइकिल पानी में डूब गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिये कार्यालय से बाहर भाग गए ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

इधर नैनीताल में भी अपरान्ह दो बजे बाद रुक रुक कर बारिश हो रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page