खबर शेयर करें 👉

शिक्षा विभाग में इन दिनों 15 फीसदी अनिवार्य स्थान्तरण के तहत तहत सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम स्थान्तरण हो रहे हैं ।इस क्रम में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों के स्थान्तरण जनपद स्तर पर हो रहे हैं । किंतु रुद्रप्रयाग जिले में विभागीय लापरवाही के कारण एक ऐसे शिक्षक का भी नाम स्थान्तरण सूची में चला गया जिनकी करीब चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था । समाचार पत्रों व सोशियल मीडिया में इस खबर की सुर्खियों बनने से शिक्षा मंत्री  डॉ0 धन सिंह रावत नाराज हो गए । उन्होंने शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से इस मामले की जांच हेतु एक कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है । शिक्षा मंत्री डॉ0 धन रावत ने इसे विभागीय लापरवाही माना है ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page