खबर शेयर करें 👉

मेला कारोबारियों को हुआ नुकसान ।

नैनीताल । नैनीताल में मंगलवार की शाम सवा चार बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है । इस बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और झील में नालों के सहारे गंदगी समाई है ।

अचानक शुरू हुई इस बारिश से नैनीताल में चल रहे नन्दा देवी महोत्सव में आये व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है । उन्हें अपना सामान संभालने तक का समय नहीं मिला । जिससे कपड़े,दन,कालीन आदि बुरी तरह भीग गए । जिस समय यह बारिश शुरू हुई उस समय मेले में मेलार्थियों की भारी भीड़ थी जिन्हें मेले से बाहर निकलने तक का समय नहीं मिला । जिनमें महिलाओं व बच्चों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा । यह बारिश करीब डेढ़ से दो घण्टे तक जारी रही । शाम 6 बजे बाद बारिश रुकने के बाद लोंगों ने राहत की सांस ली ।

ALSO READ:  युगमंच का स्वर्ण जयंती वर्ष -: आज 22 जून की शायं होगा "द जू स्टोरी" नाटक का मंचन ।

यहां बता दें कि 12 व 13 सितम्बर को हुई भारी बारिश के कारण मेला कारोबारियों की मांग पर आज 17 सितम्बर को मेला अवधि बढ़ाई गई थी और आज अपरान्ह तक मेले में जमकर खरीददारी हुई ।

ALSO READ:  नैनीताल और राजभवन की विरासत का दस्तावेज है तिवारी की पुस्तक: गुरमीत सिंह ।

 

You missed

You cannot copy content of this page