खबर शेयर करें 👉

नगरपालिका नैनीताल के तत्वाधान में फ्लैट मैदान में हुआ आयोजन ।

नैनीताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद नैनीताल के अन्तर्गत डी एस ए ग्राउंड में स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई गई ।

 

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान में इस वर्ष की थीम “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के तहत विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा महिला समूहों,पर्यावरण मित्रों,स्ट्रीट वेंडर्स आदि को स्वच्छता शपथ दिलवाई गई व सभी से शहर को साफ करने में अपना सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा द्वारा नगर वासियों से जैविक व अजैविक कूड़े को पृथक-पृथक कर देने का आह्वान किया।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता: दिल्ली व  शाहबाद की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची ।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,उपाध्यक्ष  भूपेंद्र बिष्ट,महामंत्री मोहित साह, अरविन्द पडियार,जीवंती भट्ट,कविता गंगोला,दीपिका बिनवाल,रोहित भाटिया,प्रेम सागर,मनोज जगाती,गजाला कमाल,विमला अधिकारी सहित खोखा फड़ कल्याण समिति के सदस्य,नगर पालिका से सीओ चंदन सिंह भण्डारी, सी एम एम सीमा पाण्डेय,सोनू तिवारी,सीमा कुंवर व महिला समूहों की महिलाएं,एवम नगर पालिका के पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page