खबर शेयर करें 👉

13 सितम्बर से थे लापता संजय कुमार टम्टा ।

अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकडाऊं में तैनात  शिक्षक संदिग्ध परिस्थितयों में 13 सितम्बर को लापता हो गए थे,का शव मंगलवार को पनुवानौला के निकट गधेरे में मिला है। उनके तेज बारिश के दौरान मलवे की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है । उनके शव के समीप ही स्कूटी भी मिली है । उनका शव सड़क से करीब डेढ़ किमी नीचे मिला है ।

 

ज्ञात हो कि दन्या पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू की थी।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकड़ाऊं में तैनात शिक्षक संजय कुमार अपनी स्कूटी से शुक्रवार 13 सितम्बर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ध्याड़ी से अल्मोड़ा को निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे।  परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे। उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूढखोज शुरू कर दी। आसपास और नाते रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी शिक्षक का सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने दन्या पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। शिक्षक की तलाश की जा रही थी और आज उनका शव बरामद हुआ है ।

You missed

You cannot copy content of this page