खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में सोमवार की सुबह आठ बजे से भारी हिमपात हो रहा है । जिससे शहर की अधिकांश सड़कें बर्फ से ढक गई हैं और यातायात बाधित हो गया । यहां तापमान शून्य डिग्री के करीब है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।

ALSO READ:  भारी बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, तालाब बना ऐतिहासिक फ्लैट मैदान, पर्यटन गतिविधियां प्रभावित,

नैनीताल में पिछले कई दिन से मौसम खराब था और रुक रुक कर हिमपात हो रहा था । किंतु सोमवार की सुबह से तेज हिमपात शुरू हो गया और एक घण्टे के भीतर ही घरों की छतें,पेड़,बिजली जे तार आदि बर्फ से ढक गई । सड़कों में बर्फ की मोटी परत जमने से यातायात बाधित हो गया है और वीकेंड में नैनीताल पहुंचे पर्यटक होटलों में कैद हो गए हैं । यहां हिमपात लगातार जारी है ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page