खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य 27 जनवरी को नामांकन करेंगी । उनके नामांकन की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा नगर मण्डल की एक आवश्यक बैठक 24 जनवरी को अपरान्ह ढाई बजे सरस्वती शिशु मंदिर मल्लीताल में बुलाई गई है ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 450 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम

नगर मण्डल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट की ओर से जारी सूचना में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बैठक में भाग लेने को कहा गया है । बैठक में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष ने चुनाव प्रचार की रणनीति भी बनाई जाएगी । इधर रविवार को भवाली में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य का स्वागत किया गया । जहां मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page