खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट के अधिवक्ता वी बी शर्मा को गुरुवार को हाईकोर्ट में दिल का दौरा पड़ा । जिन्हें आनन फानन बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । वे करीब 65 वर्ष के थे ।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

मूलतः सहारनपुर निवासी श्री शर्मा इन दिनों हल्द्वानी से नैनीताल हाईकोर्ट प्रेक्टिस के लिये आते थे । उनके निधन की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए थे । उनके शव को मोर्चरी में रख दिया है । साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है ।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

बी डी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल एम एस रावत ने बताया कि श्री शर्मा को अस्पताल लाने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी ।

You missed

You cannot copy content of this page