खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की रात से ही रिमझिम बारिश जारी है । यहां सुबह 8 व 9 बजे के बीच तेज बारिश हुई । जिससे स्कूली बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे । किन्तु 9 बजे बाद बारिश कुछ हल्की हो गई ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच नैनीताल व आसपास की पहाड़ियों में कोहरा छाया हुआ है । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार पिछले 24 घण्टे में काफी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है । जिले के 7 ग्रामीण व 1 राज्य मोटर मार्ग यातायात के लिये बाधित है ।

ALSO READ:  अवैध शराब के विरुद्ध बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

इधर मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को हल्की व मध्यम बारिश होगी । किन्तु शनिवार के बाद बारिश थमने की संभावना है ।

You missed

You cannot copy content of this page