खबर शेयर करें 👉

​नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन (landslide) का खतरा पैदा हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
​इस बीच, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने एक बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, और लापरवाही बरतने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र डोभाल का निधन,

 

You missed

You cannot copy content of this page