खबर शेयर करें 👉

बंद मोटर मार्गों की सूची -:

नैनीताल ।  नैनीताल के सात नंबर में बोरा प्वाइंट के नजदीक बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है  और वहां  भूस्खलन का खतरा लगातार जारी है ।

 

भूस्खलन प्रभावित स्थान पर मकानों को नुकसान पहुंच सकता है । बीते वर्ष भी इस जगह पर भूस्खलन हो गया था ।  आज इसी स्थान से पत्थर निकल कर नीचे की सड़क तक पहुंच गए ।

ALSO READ:  सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, शनिवार को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 631 लोगों ने उठाया शिविर का लाभ ।

स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे ने मौक़े पर पहुंच कर उप जिला अधिकारी को भूस्खलन की जानकारी दी है । इस की सूचना अन्य अधिकारियों को भी  देकर मौक़े का तुरंत निरीक्षण का आग्रह भी किया ।

 

मौक़े में मौजूद स्थानीय निवासी खुशहाल सिंह रावत ,गणेश लोहनी, नारायण सिंह कार्की, प्रो. ललित तिवारी ने भी जिला प्रशासन से शीघ्र समुचित कार्यवाही की मांग की है ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड के सात पी सी एस अधिकारियों को मिली पदोन्नति ।

इधर रात में हुई भारी बारिश से नैनीताल जिले के दो दर्जन ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं ।

 

यहां पर्वतीय क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है

You missed

You cannot copy content of this page