खबर शेयर करें 👉

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लिए अगले पांच दिनों (9 जुलाई से 13 जुलाई 2026) का मौसम पूर्वानुमान और जनपद-स्तरीय चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अत्यंत तीव्र बौछारें पड़ने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, 10 जुलाई को उधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत में स्थिति अधिक गंभीर रह सकती है, जबकि देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ.भुवन आर्य ने देवीधुरा गाँव में ग्रामीणों के साथ की बैठक, ग्राम प्रधान व बी डी सी सदस्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

 


​आगामी 11 से 13 जुलाई के दौरान भी राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई को देहरादून, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद 12 और 13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस पूरे पांच दिनों की अवधि के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट सक्रिय रहेगा। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने तथा संवेदनशील इलाकों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

You missed

You cannot copy content of this page