खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चमोली के पूर्व जिला जज व निलंबन के बाद बहाल हुए धनन्जय चतुर्वेदी को शासन में प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य बनाया गया है । जबकि प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य एस एम डी दानिश को रुद्रप्रयाग का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है । यह पद वर्तमान में रिक्त था ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने शैले हॉल में किया माता की चौकी का शानदार आयोजन,

 

  कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के आदेश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से गुरुवार को उक्त आशय की अधिसूचना जारी हुई है । ज्ञात हो कि एक फर्जी शिकायत के आधार पर चमोली के जिला जज धनन्जय चतुर्वेदी को जुलाई में निलंबित किया गया था ।  जिन्हें उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी । हाईकोर्ट ने उन पर लगे आरोपों आधारहीन मानते हुए उनके निलंबन को 29 दिसम्बर 2023 को रद्द कर दिया था । उनकी बहाली का आदेश गुरुवार को ही जारी हुआ है ।

You missed

You cannot copy content of this page