खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर निगम,नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव हेतु दाखिल नामांकन पत्रों की आज 31 दिसम्बर से जांच शुरू हो गई है । जो 1 जनवरी को भी जारी रहेगी ।

नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये दाखिल सभी 6 नामांकन वैध पाए गए । आज पहले दिन वार्ड मेम्बर के 43 सदस्यों के नामांकन पत्र जांचे गए जो सही पाए गए । बांकी नामांकन पत्रों की जांच कल 1 जनवरी को होगी ।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में सरकार ने दिया जबाव,

रामनगर में अध्यक्ष पद के 18 दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए । जबकि वार्ड सदस्य के 3 उम्मीदवारों के 2 से अधिक बच्चे होने व एक अन्य प्रत्याशी का शपथ पत्र अपूर्ण होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

लालकुआं में अध्यक्ष पद की एक प्रत्याशी की आयु कम होने के कारण नामांकन रद्द हुआ है ।

You cannot copy content of this page