खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार की रात बलियानाले में गिरे व्यक्ति को आज सुबह पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया । यह व्यक्ति रात में घर नही पहुंचा था । जिसके बाद आज सुबह उसकी पत्नी व अन्य परिजनों ने ढूंढ़खोज करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी थी । जो नाले में गिरा था ।

शुक्रवार की सुबह नाले में गिरे कैलाश आर्य (35 वर्ष) की पत्नी ने क्षेत्र के लोगों व पुलिस को सूचना दी कि उसका पति रात घर नहीं आया है। जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की खोजबीन की  । यह युवक नाले में पड़ा दिखा जो रात से नाले में पड़ा था ।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

काफी खोजबीन के बाद युवक को खाई से रेस्क्यू कर  बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है । बताया गया है कि तल्लीताल हरीनगर निवासी कैलाश आर्य बीती रात्रि अपने काम से घर वापस लौट रहे थे । लेकिन वह घर नहीं पहुंचा । कैलाश मैकेनिक का काम करता है ।रात्रि घर लौटते वक्त वह खाई में गिर गए । जब सुबह  तक भी वह घर नहीं पहुंचा तो उनकी पत्नी ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता जोशी को इसकी सूचना दी ।  ममता ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी ।  पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बलियानाले से आ रही आवाज सुनकर  स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गहरी खाई से कैलाश को खाई से  निकाला औरउसे  बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया । उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है ।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

You missed

You cannot copy content of this page