खबर शेयर करें 👉

दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की एक बस शुक्रवार सुबह अल्मोड़ा से 30 किमी आगे पनुवानौला के पास अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे गार्डर से टकराकर रुक गई जिससे बस खाई की तरफ पलटने से बच गई । इस बस में 18 यात्री सवार थे । जिनमें बस के अनियंत्रित होने से चीख पुकार मच गई । हालांकि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है । जिन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य स्थानों को भेज दिया गया ।

ALSO READ:  श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर श्री नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन की स्थानीय तैयारियों के संबंध में वार्ता की।

घटना की जानकारी रोडवेज के उच्च अधिकारियों को दे दी है । बताया गया है कि सड़क किनारे मजबूत लोहे का गार्डर नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था ।

You missed

You cannot copy content of this page