खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

     यहां मल्लीताल में  बकरीद की नमाज मौलाना अब्दुल खालिक ने अदा कराई । इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर रहें तथा भाईचारा बनाए रखें ।  उन्होंने देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए भी कामना की l नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी l ईद की नमाज के बाद लोग अपने-अपने घर पहुंचे तथा कुर्बानी दी । तल्लीताल स्लॉटर हाउस में भी कुर्बानी की गई l इसके अलावा भवाली, मोटापानी इमामबाड़ा, कृष्णापुर में भी ईद की नमाज अदा की गई । तल्लीताल मस्जिद के इमाम मोहम्मद नईम ने नमाज अदा कराई । इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर शोएब अहमद, जमाल अहमद, मोहम्मद कयूम, हारून खान पम्मी, युसूफ खान, अकरम खान, मो0 इकबाल, अफजल फौजी, अजमल हुसैन, इकबाल हुसैन, सरफराज, एजाज हुसैन, सोहेल सिद्धकी, अफजाल हुसैन, रईस भाई, सय्यद जावेद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे । नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल प्रीतम सिंह, रोहिताश सिंह सागर, एसएसआई दीपक बिष्ट, नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे l

You missed

You cannot copy content of this page