नैनीताल । भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत नैनीताल शहर में व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा वितरण का कार्यक्रम किया गया। विधायक सरिता आर्या ने तल्लीताल क्षेत्र में सभी व्यापारियों और लोगों से अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में एवं विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया किशन पोखरिया, रीना मेहरा, नितिन सिंह कार्की, विकी राठोर, फैजल खान, कमर खान, पंकज राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, महासचिव अमनदीप सनी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज शाह आदि हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सूखाताल क्षेत्र में भी घर घर जाकर तिरंगा वितरित किया गया । जिसमें सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विश्वकेतु वैद्य, हेमलता पांडे, रोहित भाटिया, सचिन चंदेल एवं सभासद गजाला कमाल आदि उपस्थित रहे।
शेरवानी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साईं मंदिर, गोपाला सदन, हंस निवास आदि क्षेत्रों में परिवारों में संपर्क किया और झंडा वितरित किया। जिसमें अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, तारा बोरा, लता दफौटी आदि उपस्थित रहे।
कृष्णापूर क्षेत्र में सभासद कैलाश रौतेला ने घर घर जाकर अभियान के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी। सलमान जाफरी, ज्योति गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमला अधिकारी, राधा खोलिया, आरती बिष्ट और मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि चौदह अगस्त की रात्रि तक हर घर तिरंगा अभियान बृहद रूप से पूरे नैनीताल शहर में चलाया जाएगा।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page