नैनीताल ।   शारदा संघ एवं युगमंच की पहल पर प्रतिवर्ष की
भांति इस वर्ष भी शारदा संघ  सभागार में डॉ. सुशीला साह मेमोरियल सुगम
संगीत एवं लोकगीत प्रतियोगिता शुरू हो गई है।

दो दिवसीय
प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को शारदा संघ के महासचिव  घनश्याम
लाल साह एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम द्वारा किया गया।
संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप मे डीएसबी के संगीत विभाग के
विभागाध्यक्ष प्रो. गगन दीप होटी एवं  डॉ. अलंकार महतोलिया
द्वारा योगदान दिया गया। प्रस्तुति के दौरान संगीत पक्ष में नवीन बेगाना,
रवि नेगी, गौरव आर्या, हेम शंकर तथा अमन महाजन द्वारा योगदान दिया गया।
संचालन जहूर आलम और डा. हिमांशु पांडे द्वारा किया गया जबकि टाइम कीपर के
रूप मे जय जोशी द्वारा योगदान दिया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन  शनिवार को जूनियर एवं सीनियर वर्ग की
लोकगीत प्रतियोगिता संपन्न हुई जबकि दूसरे दिन  आज रविवार को सुगम संगीत की
प्रतियोगिता आयोजित होगी।  प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अवर्णिका
जोशी, सिद्धि वर्मा, नैनी बेलवाल, भव्या, रूही, काव्या, अमालिका, ऋ षभ,
प्रणव, भूमिका, एंजेला, दीपिका, प्रियंका, लावण्या साह, कविता, हर्षिता,
दिव्यांशी, सार्थक पांडे सहित सीनियर वर्ग में रिचा सनवाल, लता आर्या,
कामाक्षी, गोकुल, जतिन, मोनिका, पूजा, अभिषेक तथा रोहित आदि ने सुंदर
प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर शारदा संघ के उपाध्यक्ष चन्द्र लाल साह, युगमंच के संरक्षक
डी. के. शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन बेगाना, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट तथा उप
सचिव डॉ. हिमांशु पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट सहित मुन्नी
बानो, बृजेश जोशी तथा मनोज कुमार  आदि संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page