खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोशिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें  मंजू बिष्ट को पुनः अध्यक्ष और बहादुर सिंह बिष्ट को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित किया गया ।
      निर्विरोध चुनाव होने के बाद नवनिर्वाचित महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
    नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष  चंद्रकांता खोलिया, खुशाल सिंह कार्की, उपाध्यक्ष रेखा त्रिवेदी, मिथिलेश पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट, ललित मोहन पाण्डे, संयुक्त मंत्री मुन्नी थापा, निर्मल पांडे, त्रिलोक सिंह रौतेला, केदार सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष यतीन्द्र साह, सहकोषाध्यक्ष दीपक साह, संगठन मंत्री सीमा साह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश जोशी,  लेखा प‌रीक्षक दीवान सिंह कार्की , मीडिया प्रभारी सुनील शाह,  कार्यकारणी सदस्य नीता साह,  प्रकाश साह, ललित सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।
                कार्यकारणी का चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली,डी एस बी शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एन बी पालीवाल, तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक बिष्ट की देखरेख में किया गया।
    निर्वाचन  कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य आनन्द राम , गंगा राम, भगवान सिंह, घनश्याम सिंह बिष्ट धन्ना, पूरन सिंह, कमल जोशी, महेश तिवारी, मोहन पन्त,भगवान सिंह, के एस कठायत प्रकाश चंद्र आर्य, महेश चंद्र तिवारी, के के जोशी पुष्कर सिंह बिष्ट, संजय कनवाल पी के साह, प्रमोद वर्मा, नवीन उप्रेती, अनूप साह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page