खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए रविवार को मेहरागांव वन पंचायत क्षेत्र में पौध रोपण किया ।

   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता थे । उन्होंने कहा पौधा लगाओ धरा बचाओ अभियान वर्ष पर होना चाहिए ।
   कार्यक्रम संयोजक खष्टी बिष्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत किया गया । कार्यक्रम में चिनार, मोरपंखी, पदम, बांज, तीमुल, पांगड़ आदि के पौधे लगाए गए ।
   कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, हेमा भट्ट, गीता शाह, विनीता पांडे, रानी शाह, आभा शाह, मीनाक्षी कीर्ति, दीपिका बिनवाल, नीलम गुप्ता,  प्रेमा  अधिकारी, जीवंती भट्ट, रमा लोहनी, तुसी शाह, मानसी गर्ग, निवेदिता मेहरोत्रा, सविता कुलारा,  सरिता त्रिपाठी, सीमा नौटियाल, भावना शाह, सोनू शाह, तनु सिंह, डॉक्टर पल्लवी, मधुमिता आदि महिलाएं उपस्थित थी ।
ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

You cannot copy content of this page