नैनीताल ।  गांव गांव फेरी लगाने के बहाने आया एक फेरीवाला  एक महिला को लेकर  फरार हो गया। महिला अपने  साथ दस तोला सोना और 50 हजार रुपये  नगद भी ले गई है। फेरीवाला यहां बाइक में कुर्सियां बेचने आया था। जिस पर तमाम  लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है।  इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर  व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। इंटर में  पढ़ने वाले दो बच्चों की मां बीते एक का सप्ताह से गायब है। परिजनों ने उसकी कई स्थानों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। इंटरनेट मीडिया पर सोमवार को एक पोस्ट शेयर हुई। जिसे पान सिंह दानू ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लिए यह चिंता का विषय है। पहाड़ भी सुरक्षित नहीं रहे। फेरीवाला बिलौना से एक महिला को भगा ले गया है। पहाड़ के भोले-भाले ऐसे लोगों को घर पर शरण देते हैं। उन्हें भी सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला दस तोला सोना और 50 हजार रुपये नगदी भी साथ ले गई है। इधर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी। गांवों में कदम रखने वाले फेरीवालों को रोकना होगा। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विलांस के जरिए खोजबीन की जा रही है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page