खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल गोपाला सदन में शुक्रवार 4 मार्च की सुबह एक महिला के घर के बाहर एक युवक की लाश मिलने व युवक द्वारा स्वयं को गोली मारने के मामले में अब कई तथ्य सामने आए हैं । इस युवक का लैपटॉप,बैग व अन्य सामान महिला के घर व होटल से बरामद हुआ है । इस युवक की एक वसीयत भी मिली है । जिसमें वह अपनी सम्पत्ति महिला व उसके बच्चों के नाम करने का वायदा कर रहा है । इस घटना के दूर दिन नैनीताल पहुंचे मृतक के भाई कौत्स पांडे और अन्य स्वजनों ने संबंधित महिला पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाते हुए युवक का लेपटॉप और अन्य सामान गायब होने की बात कही। मगर पुलिस को युवक के होटल कमरे और घटनास्थल से बैग और लेपटॉप बरामद नहीं हुआ। जिससे युवक की मौत आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ कर रह गई। अब घटना को लेकर अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक सौरभ का बैग, लेपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड ड्राइव और अन्य सामान महिला के घर से बरामद हुआ है। बैग में पुलिस को सौरभ द्वारा करवाया गया वसीयतनामा और लेपटॉप में कई विडियों भी मिले है। हालांकि जब इस संबंध में कोतवाल प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के स्वजनों की ओर से भी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page