खबर शेयर करें 👉

राजकीय महाविद्यालय पतलोट , नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया lइस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेमलता, लीला पोखरिया, मीना, बबीता ,निर्मला ,उमा ,मंजू, पंकज ,प्रकाश ,हयात आदि ने अपने विचार व्यक्त किएl महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री देवेंद्र लाल, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ महेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला तथा प्राचार्य डॉ जी एस यादव ने छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किएl कार्यक्रम का संचालन डॉ सर्वजीत सिंह ने किया lइस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक श्री मनोज कुमार पंत, श्री हेम चंद्र जोशी एवं हेमा गोस्वामी आदि उपस्थित रहेl

You missed

You cannot copy content of this page