खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नगर के  मल्लीताल क्षेत्र के लोगों ने बधाई मांगने वाले व्यक्ति खलील पर ठगी व धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  जिस पर पुलिस ने मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है।
बतादें कि इन दिनों शहर के कई लोग बधाई मांगने वालों पर ठगी का आरोप लगा रहे हैं। पहले बीते 22 मार्च को  मल्लीताल के एक व्यवसायी ने बधाई मांगने वाले के खिलाफ शिकायत कर ठगी का आरोप लगाया ‌था। अखबार में खबर छपने के बाद मल्लीताल मेलरोज क्षेत्र निवासी शिव नन्दन मलहोत्रा ने भी बधाई मांगने वाले व्यक्ति पर ठगी व धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देते हुए कारवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व किन्नर समुदाय के मुखिया मल्लीताल निवासी खलील उसके घर आया और परिवार में किसी की मृत्यु होने की बात कहकर सात हजार रूपये उधार के तौर पर ले गया। अखबार में खबर पढ़कर पता चला कि व्यक्ति कई लोगो से ठगी कर चुका है। जिसके बाद उसको भी ठगी का अहसास हुआ।  उसने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कारवाई की मांग की है।
एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद कारवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page