खबर शेयर करें 👉

टेलीफोन एक्सचेंज में उच्च न्यायालय के चिकित्सक के घर चोरी हुई है । भवन स्वामी द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल टाइप 3 बीएसएनल बिल्डिंग में रहने वाले गणेश शंकर के घर पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गणेश शंकर द्वारा बताया गया कि वह उच्च न्यायालय में चिकित्सक हैं तथा उनकी पत्नी पॉलिटेक्निक में शिक्षिका है रोजाना की तरह व सुबह 9:30 बजे के आसपास दोनो अपने ऑफिस के लिए निकले जब दिन में वापस घर आये तो उन्हे अपने घर का ताला टूटा हुआ मिला जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके बच्चे के पर्स से लगभग ₹4000 की एक सोने की अंगूठी गायब मिली जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा मल्लीताल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया।

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

एसआई हरिश सिंह ने बताया कि गणेश शंकर की शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।साथ ही क्षेत्र में जाकर जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page