खबर शेयर करें 👉

नगर में मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण की धमकी देने सम्बन्धी  शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार न्यू पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुई कहा कि शुक्रवार को उसे एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया और उसका अपहरण करने की धमकी देते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद महिला ने उसका कॉल काट दिया जिसके बाद भी अज्ञात नम्बर से उसे बार बार कॉल आ रहा था जिस वजह से महिला काफी डर गई । जान का खतरा होने की आशंका के चलते महिला ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ कर्रवाहि की मांग की।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामले में अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

You cannot copy content of this page