नैनीताल । भाजपा नैनीताल नगर मंडल की आत्मनिर्भर मंडल के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक हुई जिसमें मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की उपस्थित रहे ।
राज्य अतिथि गृह में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा की गई । उन्होंने बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।बैठक का संचालन महामंत्री आशीष बजाज एवं हरीश सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों एवं 2027 में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार विमर्श एवं चर्चा की गई।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह,विक्रम राठौर,ज्योति ढौंडियाल,मंडल मंत्री विकास जोशी,कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा,युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋतुल कुमार,महामंत्री विकल कुमार,युवराज करायत, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत,महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह,महामंत्री हेमलता पांडे,मीरा बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष विजय आर्य,महामंत्री गौरव हार्पर,ओबीसी मोर्चा महामंत्री संजीव रस्तोगी,प्रदीप सिंह,अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनसंजोक सिंह,राहुल जोशी,अनुराग वर्मा,आकांक्षा गोस्वामी, रमा तिवारी,नीरू पुजारी,हंसा,कमल जोशी,रेखा जोशी,ऋतिक गोस्वामी,शैलेश सिंह बिष्ट,दीपक कुमार,हरीश चंद्र बुधलाकोटी समेत भाजपा मंडल नैनीताल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


