खबर शेयर करें 👉
रामगढ़ (नैनीताल) । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने 58 विधानसभा नैनीताल के अंतर्गत रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा प्यूडा का भ्रमण कर स्थानीय जनसमस्याओं को सुना और ग्रामीणों से संवाद किया। प्यूडा में उन्होंने ग्राम सरपंच धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, नारायण बिष्ट, आनंद बिष्ट, मोहन सिंह, प्रेम सिंह और नंदन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
​दौरे के अगले चरण में डॉ. भुवन चंद्र आर्य  ग्राम सभा दियारी पहुँचे, जहाँ उन्होंने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। यहाँ उन्होंने ग्राम प्रधान इंद्र लाल के साथ-साथ प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र, भवानी राम, राजेंद्र प्रसाद, गिरधारी लाल, गौरव कपिल, नंद किशोर, देवराम सहित ग्रामीणों से भेंट की।
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
​ डॉ. भुवन चंद्र ने आज सुयालबाड़ी नगरकोट गांव (नवोदय विद्यालय) का दौरा किया। यहाँ उन्होंने रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख दीप चंद्र सहित पंकज नेगी, चंचल बिष्ट और महिपाल सिंह व अन्य स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

You missed

You cannot copy content of this page