नैनीताल। प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक स्व. प्रो.बहादुर सिंह कोटलिया के जन्मदिवस के पावन अवसर पर मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. बी.एस. कोटलिया की पत्नी, अधिवक्ता एवं समाजसेविका श्रीमती मंजू कोटलिया द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से भविष्य साह, कार्तिक कुमार, दीपक शाही, ऐश्वर्य बिष्ट, श्रीमती कुमुद बिष्ट, शुभम बिष्ट, देवेन्द्र सिंह कोटलिया, भूपेन्द्र सिंह कोटलिया, नकुल बिष्ट, कार्तिकेय जोशी, विदुषी गुरुरानी और अविजित कोटलिया आदि शामिल रहे।
रक्तदान की इस प्रक्रिया में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. हिमांशु और अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों ने अपना योगदान दिया और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया।
शिविर की सफलता में कई दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मुन्नी तिवारी, मीनू बुढलाकोटी, विनीता बिष्ट, प्रीति शर्मा और डॉ. मनोज बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। बी.डी. पांडे अस्पताल के सौजन्य से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को उनके उत्साहवर्धन और मनोबल बढ़ाने हेतु प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


