संघ के द्विवार्षिक चुनाव में रमेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, प्रमोद गुसाईं महामन्त्री, पूरन भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए ।
उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन रविवार को अल्मोड़ा के होटल रत्नोदय में आयोजित हुआ ।
    अधिवेशन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सड़क एवं राजमार्ग परिवहन व विशिष्ट अतिथि अजय वर्मा, महापौर अल्मोडा, महेश नयाल, जिला अध्यक्ष भाजपा एवं अनिल शाही, वरिष्ठ नेता भाजपा एवं सदस्य राज्य पलायन आयोग की उपस्थिति में शुरू हुआ।
 इस मौके पर प्रमोद गुसाई, प्रदेश महामंत्री उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने मुख्य अतिथि के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया ।
उन्होंने 24 मार्च, 2025 को सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउन्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उपनल कर्मचारियों को राजकीय विभागों में नियमित करने के लिए ठोस नियमावली बनाये जाने की घोषणा की गयी है। इस कम में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ आपसे निम्न मांग करता है:-
1. नियमावली में सरल व सुगम व्यवस्था का समावेश करते हुए बनाया जाय ताकि समस्त उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सके।
2 नियमावली के गठन की काल अवधि के अन्तर्गत किसी भी उपनल कर्मचारी को सेवा से न हटाया जाय तथा पूर्व में जिन उपनल कर्मचारियों को हटाया गया है उन कर्मचारियों को जल्द से जल्द बहाल की जाय।
3. नियमावली के गठन की काल अवधि के मध्य समस्त उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाय।
   इस मांगपत्र के क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा  द्वारा कहा कि उपनल कर्मचारी बहुत ही मेहनती कर्मचारी हैं  तथा वर्षों से राज्य के विभिन्न विभागों में अति न्यून वेतन में में सेवायें दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों को नियमितीकरण के लिए ठोस नियमावली बनाने की घोषणा की है । निश्चित ही सरकार ऐसी नियमावली बनायेगी की अधिक से अधिक उपनल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त गणेश जोशी, मंत्री सैनिक कल्याण द्वारा वर्चुअल जुडकर समस्त उपनल कर्मचारियों को संबोधित किया तथा कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए घोषणा की गयी है हमारी सरकार जल्द से जल्द उपनल कर्मचारियों के ठोस नियमावली बनायेगी।
विशिष्ट अतिथि अनिल शाही द्वारा कहा गया कि  उपनल कर्मचारियों की नियमावली को सरल व सुगम बनाने हेतु सक्षम स्तर पर हर संभव प्रयास किया जायेगा।
महापौर अल्मोड़ा द्वारा कहा गया कि राज्य के समस्त जनपदों से आये उपनल कर्मचारियों का स्वागत करते हुए नव सम्वत्सर की बधाई दी ।
भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा द्वारा कहा गया कि वे हर सक्षम स्तर पर सभी उपनल कर्मचारियों की माग को पुरजोर तरीके से रखते हुए पूर्ण करने की कोशिश करेंगे ।
उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक तृतीय अधिवेशन में पदाधिकारियों चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में रमेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए  ।
 इसके अलावा-:
2. श्री नितिन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष
3. श्री प्रमोद गुसाई, प्रदेश महामंत्री
4. श्री पूरन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
5. श्री कमल गढ़िया, उपाध्यक्ष
6. श्री तेजा बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष
7. श्री त्रिभुवन बसेड़ा, संगठन मंत्री
8. श्री मनोज गढ़कोटी, प्रवक्ता
9. श्री मनोज जोशी, सलाहकार
10. श्री गणेश गोस्वामी, संरक्षक
11. श्री संदीप कुमार, प्रचार मंत्री
12. श्री विनोद बिष्ट, संयुक्त मंत्री
13. श्री नरेश थपलियाल, उप मंत्री
14. श्री दीपक चन्द्र शर्मा, उप मंत्री
15. श्री कमल सिंह महरा, संयुक्त मंत्री
16. श्री त्रिवेन्द्र रौतेला, कार्यकारी सदस्य
17. श्री श्याम मेवाड़ी, कार्यकारी सदस्य
अधिवेशन में उत्तराखण्ड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की समस्त जिला कार्यकारिणी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page