खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी /भीमताल । नैनीताल में बड़े स्तर पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को मिल रहे भारी जन समर्थन के बाद अब सातताल का
परम्परागत पहाड़ी शैली से  सौंदर्यीकरण होगा। जिससे इस क्षेत्र को विश्व पटल पर  पहचान मिलेगी व स्थानीय व्यापारियों की आजीविका मजबूत होगी।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने गुरुवार को सातताल का निरीक्षण करते हुए बताया कि भारत सरकार के स्पेशल असिस्टेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु 07 करोड़ 34 लाख रुपये जनपद को प्राप्त हुआ है । सौंदर्यीकरण हेतु कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम को बनाया गया है ।
सातताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सातताल अपनी नैसर्गिक सौंदर्यता से परिपूर्ण है। यहाँ की सुंदरता अनुपम छटा बिखेरती हुई पर्यटकों के मन को मोह लेती है। पहाड़ की परंपरागत शैली से सातताल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सातताल में 05 गजीबो, 250 मीटर पाथ पर कोवल स्टोन का कार्य, जेट्टी, रैलिंग, किड्ज जोन आदि का निर्माण कर विकास किया जा रहा है जिससे पर्यटकों को पहाड़ी शैली की पहचान से रूबरू कराया जा सके।
इसके साथ ही सातताल में शौचालय, टिकट काउंटर, एंट्री गेट व स्थानीय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 दुकानों का निर्माण भी पहाड़ी शैली में किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी भी सशक्त होगी व सातताल की मानचित्र में विशिष्ट पहचान बनेगी।
इसके साथ ही ताल के नजदीक राजस्व विभाग की 15 नाली भूमि को प्राधिकरण द्वारा 30 गाड़ियों की पार्किंग के लिए केएमवीएन को हस्तगत की गई है। रेहड़ी के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे लोगों के लिए भी आकर्षण व सुंदर शेड बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सहायक अभियंता केमवीएन संजय शाह, सतीश चौहान व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
———————————————————-

You missed

You cannot copy content of this page