खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो नंद गोपाल साहू एवं उनकी टीम के सदस्य डॉ0 मनोज काराकोटी, डॉ0 संदीप पांडे, डॉ0सुनील ढाली, चेतना तिवारी एवं आई आई टीम ग्वालियर के प्रो0 अनुराग श्रीवास्तव ने वेस्ट प्लास्टिक के ग्राफीन से एंटी वायरल पेंट्स का निर्माण किया है । यह पेंट विभिन्न प्रकार के वायरस को बेस्ट करता है । इस  शोध कार्य  को भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है। इसका पत्र आज पेटेंट ऑफिस भारत सरकार ने जारी किया है ।टीम की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 एन के जोशी, शोध निदेशक प्रो0 ललित तिवारी, निदेशक डी आई सी प्रो0 संजय पंत, डीन साइंस प्रो0 ए बी मेलकानी, डॉ0 आशीष तिवारी, डॉ0महेश आर्य, प्रो0 चित्रा पांडे, डॉ0गीता तिवारी, प्रो0 पुष्पा जोशी, प्रो0 एस एस बरगली सहित कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है तथा इससे विश्वविद्यालय का गौरव बताया है। प्रो0 साहू की टीम पूर्व में  एक और भारतीय तथा ऑस्ट्रेलियन पेटेंट भी हासिल कर चुकी है।

You missed

You cannot copy content of this page