खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना ने बताया है कि समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग शहरी क्षेत्र के लिए विभाग की पेंशन योजना में पेंशन की संस्तुति सम्बन्धित नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत केे अधिशासी अधिकारी तथा निगर निगम के द्वारा जारी पेंशन प्रमाण पत्र सहायक नगर आयुक्त की संस्तुति के उपरान्त ही पेंशन ऑनलाईन किये जायेेंगे।

 

उन्होंने  बताया कि शासनादेशों के क्रम में समाज कल्याण द्वारा वृद्वावस्था,दिव्यांग, बौना पेंशन के साथ ही महिला कल्याण द्वारा निराश्रित, विधवा, परित्यागता पेंशन के साथ ही समस्त प्रकार की पेंशन शहरी क्षेत्रों से सम्बन्धित नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत के सम्बन्धित क्षेत्र के पार्षद की संस्तुति के आधार पर ऑनलाइन किये जाते थे। वर्तमान में निर्वाचित पार्षदों का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरान्त जारी होने वाले पेंशन के पात्र व्यक्तियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

 

जिलाधिकारी ने समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन योजनाओं की संस्तुति हेतु नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को पात्र व्यक्तियों के पेंशन संस्तुति हेतु निर्देशित किया है।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

———————————————–

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

You missed

You cannot copy content of this page