खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) नैनीताल द्वारा अवगत कराया है कि वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 में आपदा एवं आपाताकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद के विकास खण्डों में पूर्व में निर्धारित मतदान केन्द्रों/स्थलों में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड निर्देशानुसार संशोधन किया गया है।

*जिसके तहत विकासखंड बेतालघाट के ग्राम पंचायत बसगौव के मतदान हेतु संशोधन उपरांत मतदान केंद्र व मतदान स्थल रा०प्रा०पा०, बसगांव है।*

*ग्राम पंचायत बारगल के लिए निर्धारित मतदान केंद्र/ मतदान स्थल जन मिलन केन्द्र, बारगल है।*

इसी प्रकार *ग्राम पंचायत सिरौड़ी के लिए संशोधन उपरांत निर्धारित मतदान केंद्र व मतदान स्थल सिरोड़ी फार्म (राष्ट्रीय पादप एवं अनुवांशिक संस्थान क्षेत्र निगलाट) तथा ग्राम पंचायत हल्दयानी का संशोधन उपरांत मतदान केंद्र व मतदान स्थल प्रा०उ०पा० विद्यालय, हल्दयानी है।*

ALSO READ:  तल्लीताल,हरिनगर निवासी व नगरपालिका के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत,

*संशोधन उपरांत विकासखंड भीमताल के ग्राम पंचायत जंगलिया गांव का मतदान केंद्र व मतदान स्थल पंचायत घर जंगलिया गांव को बनाया गया है।*

*ग्राम पंचायत बेलुवाखान हेतु मतदान केंद्र व मतदान स्थल फॉरेस्ट रेंजर ऑफिस परिसर बल्दियाखान को बनाया गया है*।

विकासखंड ओखलकांडा की *ग्राम पंचायत पजैना के लिए संशोधन उपरांत मतदान केंद्र व मतदान स्थल आंगनबाड़ी केंद्र पजैना बनाया गया है*।

*ग्राम पंचायत मल्ली पोखरी के लिए मतदान केंद्र व मतदान स्थल रा०प्रा०वि० तल्ली पोखरी है*।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

*ग्राम पंचायत टकुरा के लिए मतदान केंद्र व मतदान स्थल रा०प्रा०वि० टकुरा निर्धारित किया गया है।*

विकासखंड रामनगर की *ग्राम पंचायत शंकरपुर भूल के लिए मतदान केंद्र व स्थल सेंट जोसेफ स्कूल शंकरपुर,भूल निर्धारित किया गया है*।

इसी क्रम में *ग्राम पंचायत दुल्हेपुरी हेतु मतदान केंद्र व मतदान स्थल परिवर्तित कर इमैनुएल पब्लिक स्कूल बद्री बिहार, दूल्हेपुरी निर्धारित किया गया है।*

*ग्राम पंचायत चुकम के लिए संशोधित मतदान केंद्र व मतदान स्थल रा० प्रा० वि० मोहान व मतदान केंद्र प्रा०पा० चुकम निर्धारण किया गया है।*

You cannot copy content of this page