खबर शेयर करें 👉

 

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव से लापता हुए दो बच्चों में से एक का शव गौला नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का अभी भी पता नहीं चल सका है।

 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम मोटाहल्दू गौला गेट के पास खेलने गए दो बच्चे अचानक लापता हो गए थे, तब से लेकर बुधवार सुबह सर्च अभियान चला, जिसमें एक बच्चे का शव गौला नदी में तैरते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे बच्चे का अभी भी पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है, उनके पहुंचने के उपरांत ही कार्यवाही की जाएगी।

ALSO READ:  भारी बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, तालाब बना ऐतिहासिक फ्लैट मैदान, पर्यटन गतिविधियां प्रभावित,

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव निवासी अंकित भोर्याल पुत्र दीवान सिंह भोर्याल व कृष दानू पुत्र दर्मान सिंह दानू उम्र लगभग 13-14 साल देर सायं 4:00 बजे बच्चों के साथ गोला गेट खेलने गए थे, कुछ बच्चे वापस आ गए लेकिन दो बच्चे वापस नहीं आए।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

 

You cannot copy content of this page