खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला अपने परिवार के साथ मंगलवार को नैनीताल पहुंचे ।  पीयूष चावला ने नैनी झील में पत्नी व पुत्र के साथ नौकायन कर ठंडी वादियों का लुत्फ उठाया।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में पीयूष चावला ने बताया कि वह नैनीताल आने का अक्सर मन बनाते हैं । वे 17 साल पहले डीएसए मैदान में एक मैच खेलने आए थे। तब से आज दूसरी बार उन्हें नैनीताल आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान आई.पी.एल. और घरेलू क्रिकेट पर है। देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है ।

You missed

You cannot copy content of this page