खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के पत्रकार दिनेश लोहनी का बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया । वे करीब 51 वर्ष के थे और अविवाहित थे ।

स्व. दिनेश लोहनी एक पत्रिका में काम करते थे और उनका अपना एक न्यूज पोर्टल भी था । वे लंबे समय तक कई प्रमुख अखबारों में फोटोग्राफर भी रहे । वे ट्रेकिंग के भी शौकीन थे । उनकी अपनी एक ट्रेवल एजेंसी भी थी । वर्तमान में वे तल्लीताल में पायल होटल के सामने एक दुकान भी चला रहे थे ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

दिनेश लोहनी के छोटे भाई दामोदर लोहनी नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार हैं । बताया गया है कि मंगलवार की शाम उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ । जिसके बाद उन्हें बी डी पांडे अस्पताल लाया गया । लेकिन उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें हल्द्वानी रैफर कर दिया गया । उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था । जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया । उनका अंतिम संस्कार आज अपरान्ह में रानीबाग में किया जाएगा । दिनेश लोहनी के आकस्मिक निधन पर नैनीताल के पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

You missed

You cannot copy content of this page