खबर शेयर करें 👉

*दिनांक 07/12/2025 रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक वाहनों एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान*-

* नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा ।

* भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

* ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास से नैनी बैंड तिरछाखेत से खुटानी से मुक्तेश्वर होकर जाएंगे या यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रुके रहैंगे।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

* अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे। अथवा यातायात सामान्य होने तक जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

*नोट*-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य की जाएगी।

You missed

You cannot copy content of this page