खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर के 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस पर शिल्पकार सभा ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  शिल्पकार सभा द्वारा सुबह 10 बजे तल्लीताल स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । उसके बाद डॉ अम्बेडकर भवन में विचार गोष्ठी की गई । जिसमें सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने कहा की बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर समता, समानता, बंधुत्व व स्वतंत्रता का जो संदेश दिया है उसे मानते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करना है।
   सभा में सभा के संरक्षक के एल आर्य,सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा, महामंत्री राजेश लाल,मंत्री अनिल गोरखा,कोषाध्यक्ष कैलाश आगरकोटी,लेखा परीक्षक संजय कुमार, सदस्य गोविंद कुमार शिल्पकार, सभा की महिला विंग की अध्यक्ष तारा आर्य, महिला महामंत्री  मनीषा आर्य आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page