खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस ए  नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शुभारम्भ किया ।

  इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं । आज पहले दिन खेले गए मुकाबलों के बाद 6 टीमें दूसरे चक्र में प्रवेश कर गई हैं । आयोजक सचिव शैलेन्द्र बर्गली ने बताया कि कल (आज)सुबह सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और शाम को फाइनल मैच खेला जाएगा ।
  अगले चक्र प्रवेश करने वाली टीमों राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल,डीएसबी नैनीताल, ग्राफिक एरा भीमताल, फ्लैट्स नैनीताल, सैनिक स्कूल नैनीताल, भीमताल लोकल की टीम शामिल हैं ।
  इस मौके पर वृंदावन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक साह, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली, चंद्र लाल शाह ,डॉ.मनोज बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार,संतोष कुमार,आनंद सिंह बिष्ट, सभासद भगवत रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट,खजान डंगवाल,मुकेश शाह,कमल बिष्ट,बालम मेहरा, लाल सिंह बिष्ट, गोविंद बोरा,मोहित साह,सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी लोग मौजूद थे।
 मैच में अंपायर मोहन कोरंगा, मनोज वर्मा, पूरन बिष्ट,कमल बिष्ट, स्कोरर मदन बिष्ट व  उद्घोषक नीरज बिष्ट थे ।

You missed

You cannot copy content of this page