खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल में कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट गौलापार शिफ्ट करने के लिये फंड की व्यवस्था की जा रही है । इस मामले में हाईकोर्ट का जो मत है,उसमें हम उनके साथ हैं ।

फ्लैट मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के बाद पत्रकारों के सवालों के जबाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के लिये फंड की व्यवस्था की जा रही है । बता दें नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर लम्बे समय से प्रयास हो रहे हैं । इस हेतु गौलापार हल्द्वानी में जमीन भी तलाशी गई है । जिस पर अभी फैसला होना बांकी है ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा हिमालय की स्वच्छता के लिये उठाये गए मुद्दों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार हिमालय की स्वच्छता व संरक्षण के प्रतिबद्ध है ।

You missed

You cannot copy content of this page