खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में रविवार को रुक रुक कर भारी बारिश हुई है । जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ है । साथ ही बेमौसम की बारिश का पर्यटन गतिविधियां में भी असर पड़ा है । इधर मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक के लिये बारिश का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है । जिसके अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ अंधड़ आ सकता है ।

नैनीताल में आज सुबह से ही मौसम खराब था । दोपहर 12 बजे से तेज बारिश होने लगी । इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई । कुछ देर बारिश रुकने के बाद रुक रुक कर तेज बारिश होते रही । इस बारिश व ओलावृष्टि के बाद यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई है ।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

जिस कारण नैनीताल आये पर्यटकों को दोपहर बाद होटलों में ही दुबके रहने को विवश होना पड़ा है । जिससे सभी पर्यटक स्थलों में सुनसानी छाई हुई है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है ।विभाग ने अगले तीन दिन तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page